विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, दिनेश कुमार यादव बने अध्यक्ष
प्लस टू वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में सोमवार को झारखंड सरकार की गाइडलाइन 2026 के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एमसी) का गठन किया गया। आयोजित बैठक में 25 सदस्यीय समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसका कार्यकाल दो वर्षों का होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश कुमार यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सोनी कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद प्रसाद यादव को समिति का सचिव बनाया गया।
बैठक में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शैक्षणिक माहौल में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को गति देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।