गिरिडीह में साइबर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
गिरिडीह में साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में एक मकान में बैठकर मोबाइल के जरिए लोगों से साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी की गई, जिसमें तीन आरोपियों को दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आंगनबाड़ी का फर्जी नोटिस, गैस बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल, गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के e-KYC से संबंधित फर्जी नोटिस तथा गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज मंडल, मोहन मंडल और सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 27/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।...