सावन में कांवरियों की सेवा, खिजुरिया मोड़ पर लगा निशुल्क शिविर 🙏🚩
देवघर में श्रावणी मेले के दौरान गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन भारत की ओर से खिजुरिया मोड़ के समीप कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया।
शिविर में बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के लिए दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों को नींबू पानी, शरबत, केला, फ्रूटी सहित अन्य सामग्री वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज पंडा के नेतृत्व में फाउंडेशन के महिला-पुरुष सदस्यों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सदस्यों ने कहा कि सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आने वाले कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
📍 स्थान: खिजुरिया मोड़, देवघर
🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
#ShravaniMela #Deoghar #BabaBaidyanath #Kanwariya #KanwarYatra #Sawan2026 #DevgharNews #JharkhandNews #GoswamiKalyanFoundation #KawariyaSeva #BabaBaidyanathDham #श्रावणी_मेला #देवघर #कांवरिया_सेवा #सावन