गिरिडीह में ईद-ए-मिलाद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
गिरिडीह में ईद-ए-मिलाद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल के बाद बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया, जो मुस्लिम बाजार, शिव मोहल्ला, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, भंडारीडीह समेत शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा।
फ्लैग मार्च में डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखने का संदेश दिया गया।
📍 गिरिडीह | ईद-ए-मिलाद | फ्लैग मार्च | पुलिस-प्रशासन अलर्ट
#Giridih #EidEMilad #EidMilad #FlagMarch #GiridihPolice #GiridihNews #JharkhandNews #PoliceAlert #RapidActionForce #ईदएमिलाद #गिरिडीह #फ्लैगमार्च #झारखंडन्यूज #PNAnews