पिपरई: ग्राम रुसल्ला निवासी 34 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम रुसल्ला निवासी 34 वर्षीय रामचरण पुत्र गोपाल सिंह अहिरवार ने शनिवार की रात 3 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की रात 11:30 बजे ग्राम में उसके घर के पास उसके साथ कल्लू अहिरवार,गोलू अहिरवार दोनों निवासी रुसल्ला ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।