पिपरई: सीमांकन में देरी पर किसानों की शिकायत, पिपरई राजस्व RI निलंबित
सीएम हेल्पलाइन के मामले में लापरवाही करने वाले राजस्व आरआई पर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की है। यह कार्यवाही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने पिपरई के राजस्व निरीक्षक रमेश परिहर पर की है। इन्होंने पोर्टल पर दर्ज 18 सीएम हेल्पलाइन का निराकरण नहीं किया था।