पिपरई: सीईओ जिला पंचायत ने केशलोन और पीपलखेडा ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण किया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नेहा जैन द्वारा बुधवार की दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत केशलोन एवं पीपलखेडा में वाटर शेड योजना के कार्यों एवं किये गये पौधारोपण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधार करने के संबंधितों को निर्देश दिये गये है।