पिपरई: ग्राम कुकरेठा निवासी 19 वर्षीय युवक घर से लापता, पिपरई थाने में गुमशुदगी दर्ज
जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम कुकरेठा निवासी 35 वर्षीय सुनीता पत्नी संजीत सिंह यादव ने बुधवार की शाम 5 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई कि मंगलवार की शाम 5 बजे उनका 19 वर्षीय लड़का रोकी पुत्र संजीत यादव घर से बिना बताए कहीं चला गया है। पिपरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।