पिपरई: पिपरई में जैन श्रद्धालुओं ने रजत विमान में श्रीजी निकाले, जगह-जगह आरती उतारी
पिपरई कस्वे में शनिवार को जैन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ जैन मंदिर से श्रीजी को रजत विमान में विराजमान कर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जगह जगह श्रीजी की आरती उतारी। सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह शोभा यात्रा शाम 3 बजे तक निकली। शोभायात्रा उपरांत विमान कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां श्री जी का अभिषेक किया गया ।