पिपरई: नगर परिषद कार्यालय में अतिक्रमण हटाने को लेकर हाथ ठेला और सड़क पर लगने वाले दुकानदारों की बैठक हुई
नगर परिषद सीएमओ अशोक वर्मा ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे हाथ ठेला, चाट के ठेला ओर सड़क पर फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों की बैठक ली। जिसमे नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे, तहसीलदार साहिर खान, थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा, दुकानदार व पार्षद उपस्थित रहे।