पिंड्रा: वाराणसी में बड़ागांव पुलिस ने अवैध असलहे के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को तीन अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त एक बाइक से आ रहे थे। पुलिस टीम को देख यह बाइक वापस मोड़कर भागने लगे, ऐसे में पुलिस ने शक होने पर इन्हें दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान अवैध असलहा के साथ इनके पास से कारतूस बरामद हुआ। सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।