15 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज, सर्वदलीय व सामाजिक संगठनों की बैठक सम्पन्न
मुरैना। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर पहल परिवार द्वारा होटल धर्म-इन में सर्वदलीय एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि यात्रा शहीद संग्रहालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड पर समाप्त होगी। यात्रा से पहले शहीद संग्रहालय में सामूहिक ध्वजारोहण होगा तथा शहरभर में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पहल परिवार ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने की अपील की।
#morena #मुरैना #तिरंगा