मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता छात्र करेंगे मध्य प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण
मुरैना। एक्सीलेंस स्कूल मुरैना में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता "बूझो जानो फिर घूमो अपना मध्य प्रदेश" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन दिन और दो रात के शैक्षणिक भ्रमण का पुरस्कार दिया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो दिन और एक रात का मध्य प्रदेश के पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराने की घोषणा की गई। इसके साथ ही विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
इस प्रतियोगिता �