60 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर फरार, पहाड़गढ़ के जंगलों में मुरैना-ग्वालियर पुलिस की सर्चिंग
मुरैना/ ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने की वारदात के बाद 60 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर एक बार फिर पुलिस के निशाने पर है। सूचना है कि वह मुरैना के जौरा-पहाड़गढ़ के जंगलों में छिपा हुआ है। मुरैना और ग्वालियर पुलिस लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चला रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसके रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।
#morena #मुरैना #बदमाश #पुलिस