श्रावण मास: कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुरैना पुलिस अलर्ट, लगाए जा रहे जागरूकता होर्डिंग
मुरैना। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुरैना पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा संबंधी संदेशों वाले होर्डिंग एवं सूचना बैनर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
मुरैना पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क के बाईं ओर चलें, यातायात नियमों का पालन करें और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही वाहन चालकों से भी कांवड़ मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाने तथा अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करने का अनुरोध किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष, मुरैना (7049101040) पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
#मुरैना #morena #कांवड़ #यात्रा