नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा! 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे, हस्ताक्षरों पर छिड़ा सियासी संग्राम
मुरैना। नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। महापौर की अनुपस्थिति में हुई बैठक के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान "भ्रष्टाचार बंद करो", "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के नारे भी लगाए गए, जिससे बैठक का माहौल गरमा गया।
बैठक में सबसे बड़ा विवाद उस पत्र को लेकर हुआ, जिसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा अभियाचित सम्मेलन बुलाने की मांग की गई थी। इस पत्र पर चार भाजपा पार्षदों के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था। बैठक के दौरान संबंधित एमआईसी सदस्यों ने दावा किया कि पत्र पर किए गए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि "यदि हस्ताक्षर उनके नहीं हैं तो वे गंगाजल उठाकर इसकी कसम खा लें, या फिर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दें। हस्ताक्षर इन्हीं लोगों के हैं, अब ये लोग झूठ बोल रहे हैं।"
दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के चलते बैठक में लगातार हंगामा होता रहा। महापौर की अनुपस्थिति के कारण बैठक अंततः स्थगित कर दी गई।
#मुरैना #morena #भाजपा #कांग्रेस #नगरनिगम