आगर: तनोड़िया के पास माकड़ौन रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 घायलों में से एक की इलाज के दौरान हुई मौत
तनोड़िया से 2 किमी दूर पक्का कुआं के पास माकड़ौन रोड पर शुक्रवार शाम 6 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के गला टूटने से वहां पलटी खा गया जिसमें पंकज पिता रामलाल पाटीदार और राजेश पिता नारायण पाटीदार को गंभीर चोट आई थी और उन्हें आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत में दोनों को उज्जैन रेफर कर दिया जहां शनिवार सुबह 11 बजे राजेश पिता नारायण निवासी तनोडिया की मौत हो गई