आगर: तनोडिया में जय माता दी ढाबे के पीछे किसान के खेत में शॉर्ट सर्किट से नरवाई में लगी आग, नपा की दमकल ने आग पर पाया काबू
तनोडिया में शुक्रवार शाम 4 बजे जय माता दी ढाबे के पीछे एक किसान निलेश राठौड़ के खेत में शॉट शर्किट के चलते आग लग गई। ग्रामीणों की सुचना आगर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना की किसान द्वारा तनोडिया चौकी पर दी जिसके बाद पुलिस ने आगजनी दर्ज की है।