आगर: कानड़ शहर के 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहर खाया, जिला अस्पताल आगर में भर्ती
कानड़ शहर के 27 वर्षीय युवक प्रकाश पिता रामेश्वर ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार रात 8 बजे जहर का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आगर पहुंचे जहां उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। युवक ने किन कारणों के चलते जहर का सेवन किया फिलहाल पता नहीं लग पाया है।