आगर: आगर-सुसनेर मार्ग पर आमला के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल
आगर सुसनेर मार्ग पर आमला के समीप दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 10 बजे हुए इस हादसे में बंसीलाल, मोतीलाल, शंकर सिंह और राम सिंह घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर में भर्ती किया गया है।