गिर्वा: शहर के वार्ड-30 में कांग्रेस का वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित
Girwa, Udaipur | Mar 8, 2025 वार्ड 30 में कांग्रेस का वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम आयोजित। दरअसल उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ जनसम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वार्ड 30 के इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लोगों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।