गिर्वा: सवीना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर 5 बाइकें की जब्त
Girwa, Udaipur | Mar 7, 2025 उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल, पुत्र मणीलाल, निवासी लालमगरी, थाना सविना, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 5 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, और उसने 6 अलग-अलग वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।