गिर्वा: गोवर्धनविलास पुलिस ने मोबाइल शॉप से नकदी व मोबाइल चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, पीसी रिमांड पर लिया
Girwa, Udaipur | Mar 7, 2025 गोवर्धनविलास पुलिस ने थाना क्षेत्र में मोबाईल शॉप से नगदी व मोबाईल चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार। दरअसल अरूण जैन की सेक्टर 14 मैन रोड पर स्थित स्मार्ट मोबाईल शॉप से बीती 23 फ़रवरी को अज्ञात चोरों ने नगदी व पुराने मोबाईल फोन चोरी कर लिए थे। इसपर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों भावेश लौहार व मनीष पटेल को गिरफतार किया।