5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में विवाद, बरावली गांव में चलीं गो.लियां, 3 घायल
मुरैना। रिठौरा थाना क्षेत्र के बरावली गांव में करीब 5 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी और हाथापाई के बाद फा.यरिंग की घटना हुई, जिसमें अजीत गुर्जर, दिलीप गुर्जर और नारायण गुर्जर घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि विश्वनाथ गुर्जर और उसके भाई रामेंद्र गुर्जर पर फा.यरिंग करने का आरोप है। घटना के दौरान करीब 4-5 राउंड गो.ली चलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और मामले को लेकर पहले गोहद में पंचायत भी हो चुकी थी। रिठौरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#morena #मुरैना