अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
सागर जिले में जहरीली शराब की शिकायत के मद्देनजर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती पारस गौतम के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
वृत्त जौरा के ग्राम खंडोली, कोकसिंह का पूरा, तोर, तिलावली एवं गुर्जा में संयुक्त दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ए) के तहत 2 प्रकरण दर्ज कर 53.37 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Morena, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026