पोषण माह के तहत अम्बाह एवं खड़ियाहार में विविध गतिविधियां आयोजित
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में पोषण माह के अंतर्गत अम्बाह एवं खड़ियाहार परियोजना के रानपुर एवं दिमनी सेक्टर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कम प्रदर्शन वाले सेक्टरों की समीक्षा बैठक में पोषण ट्रैकर के प्रदर्शन, पोषण माह की गतिविधियों, बच्चों के वजन ट्रैकिंग तथा सैम-मैम बच्चों की पहचान एवं प्रबंधन की समीक्षा की गई। साथ ही एएनसी की समयबद्ध प्रविष्टि, व्हीएचएसएनडी गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा समुदाय स्तर पर पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए सीबीई गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
अन्तरा फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारियों स्मृति शाक्य एवं शुभम अग्निहोत्री तथा पर्यवेक्षकों रश्मि सक्सेना एवं सुषमा सिलावट द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रवार कम कवरेज वाले संकेतकों की समीक्षा कर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पोषण माह के अंतर्गत दोनों सेक्टरों में पोषण रैली आयोजित कर संतुलित आहार, बच्चों के नियमित वजन एवं वृद्धि निगरानी तथा पोषण सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को पोषण शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण ट्रैकर के संकेतकों में सुधार, पोषण सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना तथा समुदाय में पोषण संबंधी व्यवहारगत जागरूकता को मजबूत करना रहा।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh