सुरसंड में एनसीसी कैडेट्स को दिया गया हथियार प्रशिक्षण, वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सुरसंड (सीतामढ़ी)। सुरसंड स्थित मॉडल विद्यालय सरयू उच्च विद्यालय में द्वितीय बिहार बटालियन एनसीसी, मुजफ्फरपुर की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान एनसीसी कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें सैन्य प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
#Sursand #SitamarhiNews #NCC #NCCTraining #BiharNews #सीतामढ़ी #सुरसंड