फेस्टिव सीजन में सड़कों को सुगम, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की पहल तेज
सड़क मरम्मती के साथ किनारों पर उगी घास-झाड़ियों की मशीनों से कटाई एवं कचरे की सफाई जारी
सीतामढ़ी। आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, सहज, सुगम एवं स्वच्छ सड़क आपके घर तक के साथ फेस्टिव सीजन के मद्देनजर जिले में सड़कों को सुगम, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मती, उन्हें आवागमन के योग्य बनाने तथा सड़क किनारे साफ-सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मती एवं आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
इसके साथ ही सड़कों के किनारे उगी घास-झाड़ियों की मशीनों के माध्यम से कटाई-छंटाई कराई जा रही है। सड़क किनारे जमा कूड़े-कचरे एवं अनावश्यक वनस्पतियों को हटाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इन कार्यों से सड़कों के किनारे साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य फेस्टिव सीजन के दौरान आम नागरिकों को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना है। इस दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने तथा सड़कों की मरम्मती एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
#CMSamrat #samratchoudhary
@topfans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar District Administration Sitamarhi