कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, कोण्डागांव में रोजगार की नई पहल
कोण्डागांव में बड़ेकनेरा मार्ग स्थित सर्व मांगलिक भवन में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कॉटन गद्दा निर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वेस्ट टू वेल्थ की अनूठी पहल
जिला प्रशासन की पहल पर लगभग ₹5 लाख की लागत से स्थापित इस इकाई में गारमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले कपड़ों के अपशिष्ट का पुनः उपयोग कर कॉटन गद्दे, कुशन और तकिए तैयार किए जाएंगे।
इस पहल की प्रमुख विशेषताएं:
✅ वर्तमान में 10 हितग्राही इकाई में कार्यरत हैं।
✅ प्रत्येक हितग्राही को लगभग ₹7,500 से ₹10,000 तक मासिक आय मिलने की संभावना है।
✅ लगभग 30 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
✅ महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दिव्यांग युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
✅ प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 8 से 10 गद्दे बनाने की अनुमानित क्षमता है।
यह पहल कपड़ों के अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलने के साथ पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
#कोण्डागांव #रोजगार #आत्मनिर्भरता #वेस्ट_टू_वेल्थ #महिला_सशक्तिकरण MawaKondanaar संवर_रहा_छत्तीसगढ़
26 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 15, 2026