बालोंड और कुसमा में विकास कार्यों का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
कोण्डागांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बालोंड एवं कुसमा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की मैदानी स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से इन कार्यों का जायजा लिया गया।
✅ ग्राम पंचायत बालोंड में आजीविका डबरी निर्माण कार्य।
✅ ग्राम पंचायत कुसमा में नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण।
✅ आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित गतिविधियां।
✅ डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) कार्य की प्रगति।
निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेना रहा।
ग्रामीण विकास कार्यों की नियमित निगरानी से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलती है।
#कोण्डागांव #ग्रामीण_विकास #सुशासन #MawaKondanaar #संवर_रहा_छत्तीसगढ़
39 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 15, 2026