सखी वन स्टॉप सेंटर: पीड़ित महिलाओं को संबल, सुरक्षा और न्याय की राह
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर एक महत्वपूर्ण पहल है। कोण्डागांव में यह केंद्र संकटग्रस्त एवं हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने में मददगार है।
इस केंद्र के माध्यम से पात्र महिलाओं को एक ही छत के नीचे आवश्यकतानुसार पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को कठिन परिस्थितियों से उबरने में सहयोग देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए संबल प्रदान करना है।
सुरक्षित नारी, सशक्त नारी — यही है बेहतर समाज की पहचान।
#सखी_वन_स्टॉप_सेंटर #महिला_सशक्तिकरण #नारी_सुरक्षा #महिला_सम्मान #कोण्डागांव संवर_रहा_छत्तीसगढ़
12 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 16, 2026