सेवा की कहानी | मां और शिशु की देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल
मिनीमाता महतारी जतन योजना से सरस्वती बघेल को मिली ₹20,000 की सहायता
छत्तीसगढ़ शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों के लिए प्रसूति के समय आर्थिक संबल बन रही है।
कोण्डागांव जिले के ग्राम जोंधरापदर निवासी श्रीमती सरस्वती बघेल को योजना के तहत ₹20,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता मिली। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इसका लाभ प्राप्त हुआ।
इस सहायता राशि से प्रसव के बाद पौष्टिक आहार, दवाइयों और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। अब सरस्वती बघेल अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चे के पोषण और देखभाल पर भी बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।
श्रीमती सरस्वती बघेल ने इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
मिनीमाता महतारी जतन योजना महिला श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ मातृ एवं �
24 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 15, 2026