रंगरा में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था और चारों ओर फैली गंदगी ने सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की हकीकत सामने रखी। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता अजय कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।