पिंड्रा: फूलपुर में पति के दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध बनाए जाने और उसका विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ अपने ससुराल पक्ष पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।