एत्मादपुर: तससील एत्मादपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, 151 में से 23 का मौके पर निस्तारण
Etmadpur, Agra | Jul 6, 2024 तहसील एत्मादपुर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम एत्मादपुर दिव्या सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर 23 का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।