एत्मादपुर: थाना बरहन क्षेत्र के गांव कनराऊ मोड़ के समीप देर रात अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी बस पलटी, कई सवारियां घायल
Etmadpur, Agra | Jul 5, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव कनराऊ मोड़ के पास अनियंत्रि होकर सवारी से भरी एक बस पलट गई। हादसे में कई सवारियां घायल हो गई। बस में कुल 54 सवारियां थी। बस पलटने पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग जुटे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पलटी बस से निकलवाकर अस्पताल भेजा। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बस पलटी है।