एत्मादपुर: सतौली कट के समीप तेज रफ़्तार ऑटो ने काम कर घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
Etmadpur, Agra | Jul 4, 2024 कस्बा एत्मादपुर के सतौली कट के समीप टूंडला से काम करके घर लौट रहे बुजुर्ग को ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया घटना की सूचना पर घर वाले पहुंच गए तथा उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया है कि मृतक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है।