एत्मादपुर: खत्ता पार्क रोड से घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jul 4, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के खत्ता पार्क रोड़ से घरों में घुस कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि शातिर चोर ने पूछताछ में अपना नाम कन्हैया पुत्र मोतीलाल निवासी जोहरा बाग नर्सरी बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने शातिर चोर के पास एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है।