एत्मादपुर: गांव आंवलखेड़ा में किसान की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने ₹ 50000 किये पार, पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर
Etmadpur, Agra | Jul 5, 2024 गांव आंवलखेड़ा में एक किसान की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने 50 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़ित किसान ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। गांव पैसई निवासी किसान तिलक सिंह आंवलखेड़ा में किसी सुनार को 50 हजार रुपए देने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचा था। दुकान बंद होने के चलते घर लौटते समय जनसेवा केन्द्र से दो हजार रुपए निकालने के बाद जेब में हाथ डाला तो रुपए गायब मिले।