एत्मादपुर: नाई की सराय शाह नगर बम्बा के समीप नवजात शिशु का नाले में मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etmadpur, Agra | Jul 5, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के नाई की सराय स्थित नाले में एक नवजात का शव मिलने से यहां हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। पुलिस द्वारा पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह नवजात शिशु यहां नाले में कैसे पहुंचा, जिसके लिए आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।