शेरघाटी: पालकिया-शेरघाटी पुल जर्जर, भारी वाहनों का आवागमन बंद, गैस आपूर्ति ठप
Sherghati, Gaya | Sep 11, 2026 शेरघाटी नगर के पालकिया-शेरघाटी संपर्क पुल का एक हिस्सा टूट जाने से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। पुल जर्जर होने से भारी वाहनों का प्रवेश बंद है, जिससे घरेलू गैस की आपूर्ति भी बाधित है।ग्रामीण कमल किशोर सिंह ने बताया कि घनी आबादी वाले इस इलाके में आज तक पक्का पुल नहीं बना। पिछले साल बाढ़ में पुल टूटा था तो डीएम के निर्देश पर अस्थायी मरम्मत हुई थी