शेरघाटी अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम भोखहा में प्रस्तावित पुलिया एवं चेकडैम निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने लघु जल संसाधन विभाग को आवेदन देकर निर्माण कार्य पूर्व निर्धारित स्थल पर ही कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने स्थल पर निर्माण होने से लगभग 60 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होती और