शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव में रविवार की रात तिलक समारोह के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गुरुआ के बालूगंज से आई बारात के कुछ युवकों और पड़ोसियों के बीच दरवाजे पर रखी चौकी पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे।