झुंझुनू: मुकुंदगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध शराब की ज़ब्ती की
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू के मुकंदगढ़ थाना इंचार्ज अभिलाष ने पबाना गांव में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे के आसपास अवैध शराब बेचते बस्सी जोगियान नारायणपुर जिला बहरोड के निवासी मोहित सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध शराब भी पुलिस ने जप्त की है आरोपी से पूछता जारी है।