झुंझुनू: ईदगाह परिसर झुंझुनू में मुस्लिम समाज की महापंचायत का हुआ आयोजन, राजनीति में भागीदारी तय करने पर की गई चर्चा
झुंझुनू के ईदगाह परिसर में आज जिले भर के मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों की एक मुस्लिम महा पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की, मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों ने बताया कि राजनीति में हमारा हिस्सा भी तय होना चाहिए, चाहे बीजेपी हो चाहे कांग्रेस हो मुस्लिम समाज को भी अपने प्रतिनिधि का मौका पार्टियों को देना चाहिए