झुंझुनू: गुढ़ा फाटक के नज़दीक बेटे पर संकट बताकर दो युवकों ने महिला के जेवरात ठगे, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
झुंझुनूं शहर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके जेवरात ठग लिए। यह घटना 8 अक्टूबर को गुढ़ा फाटक के पास स्पार हॉस्पिटल के नजदीक हुई। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है। पीड़ित महिला, मुकेश देवी, अपने बेटे को कोचिंग छोड़ने के बाद घर लौट रही थी, जब उसे दो युवकों ने रोका और धोखे से उसके जेवरात ठग लिए।