झुंझुनू: झुंझुनूं में आजतक कांग्रेस ने समाज को टिकट नहीं दिया, फिर भी हम कांग्रेसी वफादार हैं: मुस्लिम महापंचायत में एमडी चौपदार
झुंझुनूं में शुक्रवार दोपहर मुस्लिम महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुस्लिम समाज के दिग्गजों ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आजतक कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को टिकट नहीं दी। लेकिन मुस्लिम समाज हमेशा कांग्रेस के प्रति वफादार रहा है।