झुंझुनू: RR मोरारका कॉलेज में साइबर क्राइम पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया
झुंझुनू में संचालित साईबर क्राईम पुलिस द्वारा आमजन व विद्यार्थियों को वर्तमान में घटित होने वाले साईबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम गुरुवार को 4:00 बजे RR मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुन्झुनू में साईबर जागरूकता सेमीनार का आयोजन कर आमजन व विद्यार्थियो को जागरूक किया गया