टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में 24 हाथियों के झुंड का तांडव, 10 दिनों से लोग परेशान
टाटीझरिया प्रखंड में 24 हाथियों के झुंड का तांडव, 10 दिनों से हलकान हैं लोग। टाटीझरिया प्रखंड में हाथियों की दहशत से ग्रामीणों की नींद और सुकून दोनों उड़ गए हैं। पिछले 10 दिनों से 24 हाथियों का झुंड इलाके में डेरा जमाए हुए है और हर बीतते दिन के साथ उनका उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। शाम ढलते ही हाथियों की धमक से पूरा इलाका थर्रा उठता है।