जातिसूचक टिप्पणी के विरोध में लामबंद हुए संगठन, ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा सरायअकिल, जरा सुनिए क्या कहा वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर निसार अहमद ने!
सरायअकिल। अनुसूचित जाति के एक समाज के खिलाफ युवक की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी, बसपा, आजाद समाज पार्टी, संत शिरोमणि रविदास ट्रस्ट समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहब की तख्तियां लेकर ‘जय भीम’ के नारे लगाए और सरायअकिल थाने का घेराव किया। इसके बाद थाना प्रभारी ज्ञान सिंह को ज्ञापन सौंपकर कथित आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बुद्धिपुर ग्राम पंचायत निवासी युवक ने चमार समाज के प्रति जातिसूचक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और इसका वीडियो सोशल मीड�
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 4, 2026